फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर की गई तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चाैधरी क्षेत्र में फिरौती मांगने व घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में थनवास निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को सायं करीब 6 बजे गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया, उसने 50000 रुपये मांगे। तब उसने पूछा की किस बात के रुपये तो उसने कहा कि यह मान सम्मान के बाबत है। इसके लिए हम सभी से लेकर आते हैं। सब देते हैं तुम्हें भी देने पड़ेंगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो उसने धमकी दी। कहा कि इसका परिणाम आज ही रात भुगतना पडे़गा।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसने आठ से दस बार फोन किया। जब फाेन नहीं उठाया तो उन्होंने रात के करीब दस बजे आकर घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने घर के बाहर का ताला तोड़ा और अंदर चले गए। 10 कुर्सी और एक पंखे को तोड़ दिया। वह एक हुक्का, बैड, गद्दा भी उठा ले गए। वहीं बिजली का नया मीटर भी तोड़ दिया। जब वह एक कार्यक्रम से घर आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें