फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हॉस्पिटल का न लाइसेंस, न डिप्लोमा फिर भी चल रहा था 15 बिस्तरों का अस्पताल

Thu, 07 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 28नांगल चौधरी में बिना लाइसेंस चल रहे अस्पताल की दवाईयों को सील करते टीम।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी ने नांगल चौधरी क्षेत्र में संचालित एक अस्पताल पर छापा मारा। टीम करीब एक बजे हॉस्पिटल में पहुंच गई थी, जो करीब साढ़े पांच बजे तक जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान अस्पताल में मौजूद दवाइयों व चिकित्सा उपकरणों को सील कर दिया गया है। टीम को मौके पर ऐसे साक्ष्य मिले जिनसे स्पष्ट हुआ कि अस्पताल बिना किसी अनुमति और डॉक्टर की मान्यता प्राप्त डिग्री के चलाया जा रहा था। वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग नारनौल, आयुर्वेदिक विभाग नारनौल की संयुक्त टीम ने नांगल चौधरी में राम हॉस्पिटल पर छापेमारी की।
टीम में राजेंद्र कुमार जिला बाल कल्याण अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे। इसके अलावा डॉक्टर योगेश कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरोही बहाली, डॉक्टर ललित मोहन, प्रशांत कुमार ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे। इसके अलावा दस्ते की तरफ से निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

छापे के दौरान गांव ढाणी बनिया वाली निवासी राम हॉस्पिटल के संचालक निहाल सिंह मौके पर मिले। टीम ने जब उनसे हॉस्पिटल का लाइसेंस, डिप्लोमा या डिग्री मांगी तो वह नहीं दिखा सके। अस्पताल में लगभग 15 बेड थे। 6 मरीज भर्ती थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने कहा कि अस्पताल संचालक के पास न तो अस्पताल संचालन की कोई अनुमति है और न ही कोई मान्य डिग्री थी। इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को इस अस्पताल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें