महेंद्रगढ़। नंबरदार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नंबरदार धर्मपाल पायगा ने की। बैठक के बाद नंबरदारों ने बकाया मानदेय भत्ता दिलाने को लेकर डीसी के नाम तहसीलदार मदनलाल शर्मा को ज्ञापन साैंपा।
धर्मपाल नंबरदार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला महेंद्रगढ़ में अगस्त 2023 माह से नंबरदारों का मानदेय नहीं दिया गया है, उसमें 75 वर्ष के नंबरदारों का मानदेय फिर से लागू किया जाए। सरबरा नंबरदारों को बरकरार रखा जाए और निजी बसों में नंबरदार से किराया वसूल किया जाता है उसका समाधान किया जाए तथा नंबरदारों को मिलने वाला भत्ता प्रत्येक माह समय से दिया जाए। इस मौके पर राजकुमार नंबरदार, कर्ण सिंह, राजेंद्र सोनी, मुकेश, सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश, कंवर सिंह, रामचंद, नरेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, किशोरीलाल, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य नंबरदार उपस्थित रहे।