फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान बागवानी की नई तकनीक से होंगे रूबरू

Wed, 31 Jan 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। किसानों को परंपरागत खेती की बजाय बागवानी की तरफ ले जाने के लिए एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में 9 व 10 फरवरी को तीसरी हॉट एक्सपो (प्रदर्शनी) 2024 का आयोजन किया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह की परियोजना अधिकारी व विशेष विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से अनुदान दे रही है।
विज्ञापन

इस होट एक्सपो में किसान न केवल सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं से रूबरू होंगे बल्कि वे आधुनिक उपकरणों को देख सकेंगे। सरकार जिला में बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान एक हजार से अधिक किसान भाग लेगें। जो स्टेकहोल्डर्स प्रदर्शनी के लिए अपनी स्टाल लगाना चाहता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये रहेगी।
ये रहेंगे प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण
परियोजना अधिकारी एवं विशेष विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में संरक्षित खेती, खुले क्षेत्र में सब्जी, ऑर्गेनिक खेती व विभागीय स्कीम पर सैमिनार, संरक्षित खेती के प्रकार के प्रदर्शन, हाई वैल्यू वेजिटेबल की खेती के तरीके, मिट्टी रहित मीडिया में हाई वैल्यू वेजिटेबल की पौध तैयार करना तथा एफपीओस प्रगतिशील किसान, सब्जी के बीज, कृषि यंत्र या बागवानी से जुडे फर्म इत्यादि की स्टाल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हॉट एक्सपो (प्रदर्शनी) 2024 स्कूल के लगभग 200 बच्चे भी भाग लेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें