फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चलती बस में बिगड़ी ड्राइवर की तबीयत, पेड़ से टकराई

Fri, 07 Jul 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धरसू गांव के पास एक निजी स्कूल बस पेड़ से जा टकराई। बस ड्राइवर को चक्कर आने के कारण वह संतुलन खो बैठा और बस पेड़ से टकरा गई। इससे बस को नुकसान हुआ लेकिन किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में बच्चे बैठे हुए थे और बस स्कूल से बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। एंबुलेंस की मदद से बस के ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वही बच्चों को उनके परिजन ले गए। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की बस दोपहर 2 बजे के आसपास बच्चों को लेकर गांव धरसू की तरफ उनको छोड़ने के लिए निकली थी। गांव से थोड़ा ही पहले बस ड्राइवर महेश कुमार की तबीयत खराब हो गई। संतुलन बिगड़ने पर बस पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को संभाला।बताया जा रहा है कि ड्राइवर की गर्मी की वजह से अचानक तबीयत खराब हुई थी। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं बच्चों को उनके परिजन ले गए। बस में लगभग 20 से 25 बच्चे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें