फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मछली पालन के लिए लोन दिलाने के नाम पर ठगे 9 लाख 96 हजार रुपये

Fri, 07 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव नसीबपुर में एक व्यक्ति से सब्सिडी पर मछली पालन का लोन दिलाने के नाम पर 9,96,800 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने प्रदेश सरकार में गृह मंत्री को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गृह मंत्री के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नसीबपुर निवासी संजय ने बताया कि वह पशुपालन का कार्य करता है। वहीं नीरपुर निवासी दीपक बैंकों से लोन दिलाने का कार्य करता है। लगभग 2 वर्ष पहले दीपक ने उसे एक निजी बैंक से 6,62,000 रुपये का व्यापार लोन करवाया था। इस वजह से उसकी दीपक से अच्छी जान पहचान थी। गत 25 अप्रैल 2022 को दीपक घर पर आया और उसने कहा कि वह उसे एसबीआई बैंक नारनौल से 42 लाख रुपये का लोन मछली पालन के लिए दिला देगा। इसमें सरकार की योजना अनुसार 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद दीपक 12 मई 2022 को आया और उससे जरूरी कागजात व दो खाली चेक के अलावा फाइल चार्ज के लिए 25700 रुपये ले गया। इसके बाद दीपक उससे अलग-अलग तिथियों को जमीन पैमाइश, जमीन में खुदाई, सोलर सिस्टम लगवाने, टाइल लगाने, बाउंडरी वाल बनवाने, सिक्योरिटी गार्ड लगाने, नक्शा बनवाने, मच्छली पालन का प्रमाणपत्र दिलाने आदि के नाम पर उससे कुल 9,96,800 रुपये धोखाधड़ी करते हुए ठग लिये। जब उसने लोन न दिलाने पर अपने पैसे वापस मांगे तो दीपक ने पैसे देने से मना कर दिया। वहीं उसके मोबाइल को ऑफिस में मंगवाकर रीसेट कर दिया। इससे की उन दोनों के बीच हुई बातचीत व अन्य दस्तावेज डिलीट हो गए। दीपक ने उसके द्वारा दिए गए खाली चेक में आठ लाख रुपये भरकर अपने पिता कर्मबीर के नाम से बैंक में 5 अप्रैल 2023 को लगाया। जोकि बैंक में बाउंस हो गया।
शिकायतकर्ता के भाई को लगाने के नाम पर भी ठगे 20 लाख रुपये
पुलिस ने जांच में रिकाॅर्डिंग से पता लगाया की शिकायतकर्ता द्वारा लोन के लिए दिए गए खाली चेक को दीपक ने अपने पिता कर्मबीर के नाम से भरकर परिवादी पक्ष के खिलाफ अदालत नारनौल में ही चेक बाउंस का केस डाल दिया जबकि चेक परिवादी से लोन पास करवाने के लिए लिया था। वहीं संजय से दीपक ने मछली पालन के लिए लोन दिलाने के लिए 9,96,800 नकद व 20 लाख रुपये उसके भाई राकेश कुमार को नौकरी लगवाने के नाम पर लेना पाया गया है। इस पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें