फोटो संख्या:79- गांव गुढा में आयोजित श्रीराम कथा में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु---स्रोत- आयो
कनीना। गांव गुढ़ा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक छबीले छैल बिहारी महाराज ने श्रीराम कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का प्रतीक है। श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने का मार्ग है। संगीतमय प्रस्तुति के साथ कथा का वर्णन होने से वातावरण पूरी तरह राममय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद