फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-सतनाली अस्पताल के लिए बजट मंजूर, जल्द ही शुरू होगा कार्य

विज्ञापन
फोटो संख्या:65 महेंद्रगढ़ पहुंचने पर मंत्री आरती राव का स्वागत करते बार प्रधान संदीप व पूर्व प्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित स्वागत समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ने महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल व सतनाली अस्पताल के भवनों का निर्माण जल्द शुरू कराने का दावा किया। वहीं कोरियावास मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, कनीना व महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन को आरती राव ने 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव भी स्वास्थ्य मंत्री के साथ रहे। बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की ओर से स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत किया गया। मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश बोहरा ने किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय बनाने की मांग उच्च स्तर पर रखी गई है। वहीं महेंद्रगढ़-रेवाड़ी को जोड़ने वाली सड़क को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके फोरलेन के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव ने जिला मुख्यालय, बार एसोसिएशन के भवन की मरम्मत सहित अन्य मांगों का मांग पत्र स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सरकार प्रदेश में समान विकास के साथ-साथ जनहितैषी योजनाओं को लागू करने में प्राथमिकता से काम कर रही है।
सरकारी अस्पतालों में बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि आम लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। महेंद्रगढ़ और सतनाली के सरकारी अस्पतालों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और आने वाले समय में काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने किए लगभग 16 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन
फोटो 37

मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को अटेली हलके के गांवों में धन्यवाद कार्यक्रम के तहत लगभग 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने गांव गणियार से अटेली तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स से निर्मित रास्ते व अमृत सरोवर, नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन, गणियार से बोचडिया संपर्क सड़क, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड दौंगड़ा अहीर से बवानियां संपर्क सड़क, दौंगड़ा अहीर से नानगवास संपर्क सड़क, मनरेगा स्कीम के तहत नवनिर्मित अटल सेवा केंद्र दौंगड़ा अहीर का उद्घाटन किया। वहीं दौंगड़ा जाट से मुंडिया खेड़ा संपर्क सड़क व मोहनपुर से अटाली संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला व एसएमओ डॉ. विजय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
.....................
आरती राव ने दौंगड़ा अहीर में नर्सिंग कॉलेज का दिया आश्वासन

फोटो संख्या: 74
कनीना। दौंगड़ा अहीर गांव में शुक्रवार को आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ग्रामीण क्षेत्रों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में अपग्रेड करने, दौंगड़ा अहीर में नर्सिंग कॉलेज खोलने व क्षेत्र को उप-तहसील का दर्जा देने जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इन्हें पूरा कराने के बाद वे स्वयं गांव में आकर घोषणाएं करेंगी। कार्यक्रम में सरपंच सुनीता देवी, विजय सोनू यादव ग्रीवेंस कमेटी सदस्य, एडवोकेट बबली यादव, मामन सिंह प्रधान, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
................
सद्कर्मों से समाज और संस्कार मजबूत होते हैं : आरती राव

फोटो 38
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गांव मोरुंड पहुंचकर जेलदार रहे स्वर्गीय रामजीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रामजीलाल जेलदार ने समाज को एकजुट करने, कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और पिछड़े वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को बुजुर्गों के अनुभव से सीख लेने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने मोरुंड गांव में रामोतार गुर्जर के भाई उमराव सिंह की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। संवाद

फोटो संख्या:65 महेंद्रगढ़ पहुंचने पर मंत्री आरती राव का स्वागत करते बार प्रधान संदीप व पूर्व प्

फोटो संख्या:65 महेंद्रगढ़ पहुंचने पर मंत्री आरती राव का स्वागत करते बार प्रधान संदीप व पूर्व प्

फोटो संख्या:65 महेंद्रगढ़ पहुंचने पर मंत्री आरती राव का स्वागत करते बार प्रधान संदीप व पूर्व प्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें