फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रईसों को बताया सड़े आलू की बोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा रईस लोगों को सड़े आलू की बोरी कहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग एक हजार करोड़ रुपये अपनी बेटी की सगाई पर खर्च करते हैं, वह किसी यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ रुपये दान नहीं दे सकते। मेरे हाथ में कभी शक्ति आई तो शिक्षा के लिए ऐसे लोगों का सारा माल छीन लूंगा। राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के बदतर हालत के लिए वहां के राजनेताओं, अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं के कारण वहां अत्यधिक भ्रष्टाचार रहा।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 70 साल में शिक्षा को कभी तरजीह नहीं दी गई। मुझे इस बात की शर्मिंदगी है कि बजट पर बहस तक नहीं होती। देश में शिक्षा के लिए कभी भी 6 प्रतिशत से अधिक बजट नहीं दिया गया। छह प्रतिशत बजट से नोबल पुुरस्कार कैसे आएंगे। अमेरिका के पास 150 नोबल पुरस्कार हैं और हमारे पास सिर्फ छह। अमेरिका में अमीर लोग शिक्षा पर धन खर्च करते हैं। वे गरीबों को पढ़ाने के लिए पैसा देते हैं। हमारे देश के रईस आन रिकार्ड तीन सौ करोड़ तथा आफ रिकार्ड एक हजार करोड़ रुपये सगाई पर खर्च करते हैं। यह लोग शिक्षा के लिए किसी यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ रुपये नहीं देते। मैं ऐसे लोगों को सड़े हुए आलू की बोरी मानता हूं। मेरे हाथ में कभी पावर आई तो शिक्षा के लिए ऐसे लोगों का सारा माल छीन लूंगा। ऐसे रईस मुंबई में 14 तल्ले का मकान बनाते हैं। जिसमें एक फ्लोर पर गाड़ी, एक फ्लोर पर चाबी, एक फ्लोर पर कुत्ते व एक फ्लोर पर नौकर रहते हैं। यह कितना चिंताजनक है। जब इनके यहां सगाइयां होती हैं तो दिल्ली के सारे नेतागण लाइन लगाकर बधाई देते हैं। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जिसके पास चरित्र व नैतिकता होगी, वह बड़े से बड़े व्यक्ति का कालर पकड़ सकता है। उन्होंने कहा कि समाज अच्छे अफसरों को भी भ्रष्टाचार की गर्त में धकेल देता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे राजा महाराजों का चरित्र अच्छा नहीं रहा। हमें अंग्रेजों ने कभी नहीं हराया। अंग्रेजों ने हमें हमारे लोगों से ही हमारे लोगों को हरवाया। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी मजबूत आदमी हैं।
अधिकारी- नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण बर्बाद हुआ जम्मू-कश्मीर
सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू- कश्मीर में खच्चर चलाने वाले बच्चों के शरीर पर स्वेटर तक नहीं थे। कश्मीर के नेता फारुख अब्दुल्ला के पिता एक टीचर थे। अब उनका श्रीनगर, रामपुर, दिल्ली, दुबई, लंदन व फ्रांस में घर है। नौकरियों में नेता अपने लोगों को लगाते हैं। काबिलियत के बावजूद 582 लड़के -लड़की सड़क पर थे। मैंने बोर्ड में बदलाव कराकर इन युुवाओं को नौकरी दिलाने का काम किया तो दिल को सुकून मिला। वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन था। जम्मू-कश्मीर में काफी धांधली तथा अन्याय था। वहां के नेताओं तथा अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो सका। दिल्ली से हवाई जहाज भर भर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए का नोट गए थे।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने कहा था मौका मिला है भाईसाहब
राज्यपाल ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मेरे मंत्री बनते ही मेरे रिश्तेदार मेरे पास आ गए थे। रिश्तेदारों ने कहा कि भाईसाहब ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। मैंने सब रिश्तेदारों को भगा दिया। अब मेरे पास कोई नहीं आता। अब लोग नौकरी के दूसरे तीसरे साल में ही भ्रष्टाचार शुरू कर देते हैं। समाज को बर्बाद कर रहे हैं।
पहले भी दिया विवादास्पद बयान
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गोवा में फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी रईसों को लेकर इस तरह का विवादास्पद बयान दिया था। इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। वहां भी अपने बयान को लेकर चर्चाओं में रहे। करीब तीन साल पहले हिसार में किसानों का मुद्दा उठाते हुए सरकारों पर सवालिया निशान लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें