फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार किसानों को आर्थिक रूप बना रही कमजोर : विजय छिलरो

Wed, 26 Nov 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों को लगातार आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आय दोगुनी करने के वादों के विपरीत सरकार ने ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन शुल्क में दस गुना तक बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। यह निर्णय सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करता है। छिलरो ने कहा कि किसानों की हालत पहले ही दयनीय बनी हुई है और किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। ऐसे समय में ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण शुल्क को 4,080 रुपये से बढ़ाकर 10,485 रुपये कर देना किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने किस आधार पर किसानों पर इतना भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है और वास्तव में किसकी आय बढ़ाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें