फोटो 6भाषण प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्था
नारनौल। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटरमें मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता में धीरज प्रथम, द्वितीय ज्योति और तृतीय स्थान पर रक्षिता रही। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, जो स्वयं एक पर्यावरणविद् हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण विचार एवं अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बदलते पर्यावरणीय संकट के समय युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत किए। संवाद