फोटो 2नारनौल के यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा के सदस्य।स्रोत
नारनौल। यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सरकार लगातार पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों को नजरंदाज कर उनके हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में आरक्षण की लगातार अनदेखी कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कुम्हार सभा के पूर्व प्रधान किशनलाल लुहानीवाल, जांगिड़ सभा के पूर्व प्रधान रोहतास नंबरदार, योगी सभा के प्रधान प्यारेलाल, जितेंद्र योगी, रामनिवास रोहिला, फतेह सिंह खुडाना, इंद्र सिंह, प्रजापति समाज के इंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद