फोटो संख्या:80- प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला बास में हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालु---स्रो
महेंद्रगढ़। मोहल्ला बास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार देर शाम गोरखनाथ वेलफेयर सोसायटी की ओर से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
मंदिर कमेटी प्रधान मनोज कुमार योगी ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए अब हर मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। उन्होंने शहरवासियों से इसमें अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
पाठ के बाद कमेटी की बैठक में मंदिर के पुनर्निर्माण, सुविधाओं और चंदा जुटाने की योजना पर चर्चा हुई। इस दौरान सोनू योगी, मोतीलाल खन्ना समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद