फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जागरण में श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया

Tue, 24 Sep 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02श्याम संकीर्तन में यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्त्रोत-संस्थ
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


श्री श्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में श्याम बाबा का साप्ताहिक जागरण किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरिओम गर्ग ने की। सुरेश सोनी द्वारा बाबा का भव्य दरबार रंग बिरंगी लाइट व फूलों से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। आचार्य योगेश शर्मा ने मुख्य यजमान रेणु व हिमांशु बजाज से परिवार सहित बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्वलित करवाई।
विज्ञापन

मास्टर सतीश राणा ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद डॉक्टर ओम प्रकाश ने कितना प्यारा है सिंगार तेरी लेऊं नजर उतार, महेश मस्ताना ने श्याम श्याम बोल सहारा मिलेगा, योगेश शर्मा ने कीर्तन में कान्हा रंग जमाने आ जाओ, वेद प्रकाश सैनी ने खाटू को श्याम रंगीलो रे विकास जांगिड़ ने अपने मालिक के दरबार में मैं नाचूं छम छम व बबलू शर्मा ने ऐसी मस्ती कहा मिलेगी आदि धमाल सुनाकर भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया। जागरण में आए कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकी प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। अंत में यजमान को मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलवान जांगिड़, नरेश जैन, सुरेश सोनी, हन्नी, रेणु, पलक, नीलम, मनोज, कांता, मन्नू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें