फोटो 5विधानसभा में भ्रमण करने पहुंची छात्रा।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। राजकीय कॉलेज नारनौल व राजकीय कॉलेज उन्हानी की छात्राओं ने वीरवार को हरियाणा विधानसभा का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और कामकाज की बारीकियों को समझा।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने स्वयं छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें सदन की गरिमा व कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आरती राव ने कहा कि विद्यार्थियों को राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ होना अनिवार्य है क्योंकि भविष्य में इन्हीं युवाओं को राजनीति में आकर जनसेवा की बागडोर संभालनी है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है और उनमें समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागता है। संवाद