फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और जल संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य : इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलताजपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक सुभाष चंद ने की। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि दीपावली पर घरों की सफाई से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान करें। इसे पेयजल स्रोतों, कुओं और नालियों में न डालें। उन्होंने नलों पर टूंटी लगाने और लीकेज रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण में जनसहयोग बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें