फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में : डॉ. जगजीत

विज्ञापन
फोटो 11रैली को हरी झंडी दिखाते हुए। स्रोत: प्रवक्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस नोडल अधिकारी और प्रेस प्रवक्ता प्रो. डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सेवा पर्व के तहत मानवीय सेवा संवेदनाओं और समाज सेवा से संबंधित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नशा व सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को सीनियर प्रोफेसर डॉ. नरेश और कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने बताया कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय की छात्राओं के बीच पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें