फोटो संख्या:55- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--संवाद
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की चौथी सूची सोमवार को जारी की जाएगी। पहले तीन चरणों में 206 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। 486 सीट रिक्त हैं। वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 205 सीटों पर 45 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 160 सीटें अभी भी रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर ने बताया कि सोमवार को विभाग की ओर से चौथी सूची जारी की जाएगी।
सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा। वह आठ अगस्त तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नौ अगस्त तक फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। संस्थान में 23 ट्रेडों की 692 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। पहले तीन चरणों में हुए दाखिलों में 206 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 486 सीटों पर दाखिला होना बाकी है।
वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 205 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। तीन चरणों में 45 छात्राओं पर दाखिला लिया है। 160 सीट रिक्त है। उन्होंने बताया कि चौथे राउंड में सीटों को भरने का लक्ष्य है।