फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व विधायक के बयान पर राव समर्थकों में आक्रोश

विज्ञापन
फोटो 14 प्रेस वार्ता को संबो​धित करते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में पूर्व विधायक सीताराम यादव के बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पूर्व विधायक के बयान के बाद राव परिवार के समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अटेली में राव समर्थकों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक के बयान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें भ्रामक और समाज को बांटने वाला बताया।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में विभिन्न जाति और वर्गों से आए लोगों ने एकजुट होकर कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के समय से ही रामपुरा हाउस के समर्थक रहे हैं और आज भी राव परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
वक्ताओं ने कहा कि राव परिवार किसी एक जाति का नहीं, बल्कि 36 बिरादरी का प्रतिनिधित्व करता है और उनकी राजनीति हमेशा से समावेशी व विकासोन्मुखी रही है।
राव समर्थकों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक द्वारा यह कहा जाना कि अहीर जाति के अलावा अन्य वर्गों से राव परिवार के केवल दस समर्थक हैं, सरासर गलत और अपमानजनक है।
विज्ञापन

समर्थकों ने कहा कि मंत्री आरती राव के चुनाव में 36 बिरादरी के लोगों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया था और इस योगदान को नकारना पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ के लिए समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान मास्टर राधेश्याम शर्मा ने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मिलकर खरीदे गए प्लॉट के मामले में उन्हें उनके हिस्से के रुपये नहीं दिए गए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके पास लिखित दस्तावेज मौजूद हैं, जो धोखाधड़ी की ओर इशारा करते हैं। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर वे लंबे समय से आहत हैं।
पूर्व वाइस चेयरमैन जसवंत यादव ने भी पूर्व विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर इस तरह के आरोप हों, उसे दूसरों पर बेबुनियाद बयान देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की ओर से बार-बार इस तरह की टिप्पणियां कर राव परिवार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे क्षेत्र की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें