फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्याम संकीर्तन में देररात तक बही भजनों की रसधार

Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09श्याम जागरण में भजन गाते गायक शुभम व रूपम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी पैलेस में शनिवार रात आओ श्याम रिझाएं हम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बाबा श्याम को रिझाने के लिए यह आयोजन नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम दीवाने मंडल ने आयोजित किया। इस दौरान बाबा श्याम का दरबार सजाया गया जो लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सर्वप्रथम आचार्य शशिकांत ने मंडल के सभी सदस्यों को बाबा श्याम का पूजन करवा ज्योति जलवाइ्र।
धार्मिक आयोजन में वृंदावन व आसपास के कई संत जन भी मौजूद रहे। भजन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम गायक विकास जांगिड़ ने गणेश वंदना के साथ अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया। इसके बाद कलकत्ता से पधारे श्याम जगत के प्रमुख गायक कलाकार शुभम व रूपम ने अपने भाव भरे भजनों से ऐसा समां बांधा की सभी भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक शुभम व रूपम ने आयो-आयो रे सांवरियों सरकार नीले पे चढ़ के, देखो मेरो श्याम कैसो जच रहयो है, थारी नगरी में सांवरियां नाचा दोनों आंखा मीच तथा दे दो थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जाएगा आदि भजन सुनकार भक्तों की खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा पानीपत से साहिल शर्मा ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन तिजारा से सुधांशु गौतम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें