फोटो नंबर- 13बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : रपटे में जाल डालकर बाइक को बाहर निकालते स्थानीय लोग। संवाद
नारनौल। 13वीं बिजली अदालत में मंगलवार को जिलेभर से 27 उपभोक्ता शिकायत लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। इनमें करीब 15 उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिल की शिकायत की । सुपरिटेंडेंट रहीश यादव ने कहा कि बिजली बिल में खामियां पाई जाती हैं तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।
वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने उपयोग से अधिक बिजली बिल की शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों ने बिल का निरीक्षण करने और त्रुटि पाए जाने पर उसे ठीक करने के आदेश दिए। सुपरिटेंडेंट रहीश यादव ने बताया कि जो उपभोक्ता केवल एवरेज बिल जमा कर रहे थे, इस बार उच्च विभाग के आदेशानुसार बकाया बिल जोड़ कर बिजली बिल जारी किए गए हैं।
यदि किसी उपभोक्ता के बिजली बिल में खामियां पाई जाती हैं तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक सैनी, विनोद कुमार, बिजेंद्र सिंह और प्रदीप सैनी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बिजली अदालत में नारनौल शहरी क्षेत्र से 15,नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से 4, सिहमा से 4, सतनाली से 2, अटेली से 01 और महेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई।
सैलून का नियमित बिजली का बिल जमा करता हूं। इस बार बिजली का बिल 32378 रुपये का आया है। हर महीने 1500 से 2000 तक का बिल आता था। अधिक बिजली बिल की शिकायत अदालत में दर्ज कराई। जहां जल्द समाधान का आश्वासन मिला है।
-विनोद कुमार, मोहल्ला माली टिब्बा
-
घर में बिजली का कम उपभोग करता हूं। फिर भी बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। बीते माह भी बिजली बिल करीब 4400 रुपये है। बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। जहां जांच के दौरान त्रुटि पाए जाने पर उसे ठीक करने का आश्वासन दिया गया है।
-सुरेश कुमार, गांव सिलारपुर