फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के इंचार्ज कक्ष के बाहर लगाया अग्निशमन सिलेंडर--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड और वर्कशॉप परिसर में लगे फायर सिलिंडरों को रिफिल कराया गया है। यहां कुल 41 फायर सिलिंडर व सतनाली बस स्टैंड पर पांच फायर सिलिंडर रिफिल कराए गए हैं।
अमर उजाला ने इस मुद्दे को 18 दिसंबर के अंक में उठाया था। इस दौरान बसों व बस स्टैंड परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर इंतजामों की पड़ताल की गई थी। इस समाचार पर संज्ञान लेते हुए राज्य परिवहन की ओर से दिसंबर के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सेफ्टी सिलिंडरों को रिफिल कराने की प्रक्रिया शुरू की थी।
विभाग की ओर से यह प्रक्रिया शुक्रवार तक बसों व बस स्टैंड परिसर में 41 नए सिलिंडर लगाए गए हैं। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी होता है।
यहां प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्री आते-जाते हैं और बसों की आवाजाही के कारण ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी बनी रहती है। ऐसे में फायर सिलिंडरों का समय पर रिफिल और उनकी कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करना यात्रियों व कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।
वर्जन
विभाग की ओर से समय-समय पर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही कर्मचारियों को फायर सिलिंडरों के सही उपयोग को लेकर जागरूक किया जा रहा है।-हरिकिशन, इंचार्ज, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड
फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के इंचार्ज कक्ष के बाहर लगाया अग्निशमन सिलेंडर--संवाद