कुछ दिन पूर्व हरियाणा रोडवेज की बस में पिपली के पास हुई ब्लास्ट के बाद प्रदेश में किसी बड़ी आतंकवादी घटना होने की आशंका पर पुलिस महानिदेशक ने पूरे में पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने जिला महेंद्रगढ़ पुलिस को रेलवे स्टेशनों, बस स्टेंड व भीड़ भाड़ वाले स्थानों की निगरानी तथा चेकिंग करने के निर्देश जारी किए है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले को अलर्ट करते हुए सभी डीएसपी, एसएचओ व चौकी इंचार्जों को आदेश दिए है कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एटीएम मशीन व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ले।
जिसके तहत बृहस्पतिवार को पूरे जिले में जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया गया। सभी एसएचओ दिन रात गश्त पर रहे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से भी अपील की है की किसी भी लावारिस वस्तु को ना छुए बस व रेल में सफर करते समय अपनी सीट के आसपास की निगरानी भी कर ले अगर कोई संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे स्वयं उसे न छुए।