फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट में पेशी पर आए परिवार के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में पेशी पर आई महिला, उनके पति और बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी पुत्र वधू व अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। जयपुर निवासी संतोष कंवर ने बताया कि वह आठ दिसंबर को अपनी नारनौल कोर्ट में पेशी पर आए थे। जब वह पार्किंग से अपनी कार लेकर जाने लगे तो उसकी पुत्रवधू व अन्य ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसके पति व बेटे के साथ भी मारपीट की। पुलिस शिकायत में संतोष कंवर ने आरोप लगाया कि उसका सोने की मंगलसूत्र व चेन भी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें