महेंद्रगढ़। हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालड़ा बास में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संदेश के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह व उनके चारों साहिबजादों के साथ उनके संपूर्ण परिवार को उनके त्याग व बलिदान के लिए स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के संरक्षक कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि विकास के बारे में चिंतन करते हुए स्वधर्म का रक्षण करना चाहिए। संवाद