फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, दुकानदार से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक दुकानदार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला आया है। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद महिला समेत अन्य तीन पर केस दर्ज कर लिया है। महिला अश्लील सीडी वायरल करने की धमकी देकर दुकानदार से एक लाख रुपये मांग रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरानी सराय निवासी दुलीचंद ने का शहर में कपड़े की दुकान है। सिटी थाना पुलिस में दी शिकायत में दुकानदार ने बताया कि एक महिला कुछ दिन पहले दुकान पर कपड़े खरीदने आई थी। महिला 1800 रुपये के कपड़े खरीद कर ले गई, लेकिन पैसे नहीं दिए। पीड़ित का कहना है कि दो दिन बाद महिला का फोन आया कि घर से आकर पैसे ले जाओ। जब पीड़ित घर पर गया तो महिला ने चाय पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित का कहना है कि होश आने पर वापस घर आ गया। एक दिन बाद दोबारा महिला का फोन आया कि एक लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने उसे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उनकी धमकियों से तंग आकर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने एक नामजद सहित दो-तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें