कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया 1 सितंबर को होगी। सुबह 7:30 बजे शारीरिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, फीस रसीद, 10वीं-12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो और बैंक पासबुक की दो-दो प्रतियां लानी होंगी। लिखित परीक्षा के लिए कार्डबोर्ड और पेन भी साथ लाना जरूरी है। संवाद