फोटो नंबर-20चांदुवाड़ा की रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटते लक्ष्मण।
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा के मंच पर सूर्पणखा की नाक काटने, खर और दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।
मनोज वर्मा के निर्देशन और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत भूषण बोहरा, सुधीर यादव, सुरेश यादव, नरेश अग्रवाल, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ व सुरेंद्र चौधरी ने गणेश वंदना के साथ किया। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनका स्वागत ट्रस्ट प्रधान संजय गर्ग, जगदीश भारद्वाज व कार्यकारिणी द्वारा पटका व माला पहनाकर किया गया।