फोटो नंबर-15शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई करते नप अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : संस्थान
नारनौल। सोमवार को नगर परिषद की ओर से सघन सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत रेवाड़ी रोड स्थित बस स्टैंड से की गई जो शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा पार्कों तक व्यापक रूप से चलाया गया। अभियान के दौरान डीएमसी रणबीर सिंह और चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर झाड़ू लगाई। उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी भी सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे। इस पहल को देखकर आम नागरिकों ने भी स्वच्छता अभियान की सराहना की। संवाद