फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की बेहतर रही रैंकिंग, नारनौल और कनीना रहा ओडीएफ डबल प्लस

Fri, 18 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नगर परिषद नारनौल। - फोटो : हादसे के बाद सड़क पर खड़े मुसाफिर।
विज्ञापन
नारनौल। स्वच्छता सर्वेक्षण का वीरवार को परिणाम जारी किया गया। इसमें इस बार जिला महेंद्रगढ़ की स्थिति गत वर्षों की अपेक्षा बेहतर रही।
विज्ञापन

इस बार नारनौल और कनीना के लिए खुशी की बात यह रही कि सर्वेक्षण में ओडीएफ डबल प्लस का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जिस समय टीम ने जिले में दौरा किया था। उस समय बेहतर रैंकिंग के लिए नगर परिषद के तत्कालीन डीएमसी आनंद शर्मा सहित सभी अधिकारियों ने जिले की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास किए थे। इसके कारण केवल एक कूड़ा निस्तारण को छोड़ कर बाकी सभी में स्थिति बेहतर रही।
नप ने कूड़ा फ्री सिटी और ओडीएफ डबल प्लस के लिए आवेदन किया, जिसे लेकर शहर में करीब 20-25 स्थान ऐसे थे, जहां हमेशा गंदगी का ढेर लगा रहता था, उनको भी साफ करवाया। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का प्रत्येक वार्ड और बाजार में जाने का समय निश्चित किया गया था। इसके चलते गत वर्षों के मुकाबले इस बार स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर परिणाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में सीटी टीम लीडर दीपक दूबे ने बताया कि वर्ष 2024 के सर्वेक्षण में स्टेट सहित नेशनल रैंकिंग में बेहतर परिणाम रहा। उन्होंने बताया कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए कई प्रयास किए गए थे। इसकी वजह से इस बार स्थिति बेहतर रही।
इंसेट
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जारी हुआ 2024 का परिणाम
जिले की नगर पालिका का नाम नेशनल में अंक स्टेट में अंक
नारनौल नगर परिषद 713 83
- महेंद्रगढ़ नगर पालिका 828 56
- अटेली नगर पालिका 702 93
-नांगल चौधरी नगर पालिका 757 48
-कनीना नगर पालिका 895 55
इंसेट

स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 का परिणाम
जिले की नगर पालिका का नाम नेशनल में अंक स्टेट में अंक

- नारनौल नगर परिषद 3135 84

- महेंद्रगढ़ नगर पालिका 2811 176

- अटेली नगर पालिका 3787 925

-नांगल चौधरी नगर पालिका 3267 36

-कनीना नगर पालिका 3699 917
वर्जन-
स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार जिले की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। अब अगले वर्ष की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले का और भी बेहतर परिणाम रहेगा।
सुशील कुमार, डीएमसी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें