फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज योगमय होगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तर, उपमंडल व खंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की नई सूची जारी की गई है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने बताया कि 21 जून को आईटीआई मैदान नारनौल में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय मुख्य समारोह में विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे। कनीना में उपमंडल स्तर के कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के विधायक डॉ. कंवर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

उपमंडल महेंद्रगढ़ में सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर व नांगल चौधरी में बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव शिरकत करेंगे। इसी प्रकार खंड निजामपुर में आयोजित योग शिविर में डीएमसी रणवीर सिंह, अटेली में एसडीएम उदय सिंह, सतनाली में एसडीएम योगेश सैनी व सिहमा में आयोजित समारोह में एसडीएम अनिरुद्ध यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह 5:45 बजे से ही प्रतिभागियों का आगमन शुरू हो जाएगा और सभी नागरिकों को सुबह 6:00 बजे तक हर हाल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। इसके बाद सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन प्रसारित किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक सभी लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें