नारनौल जिले की वॉलीबॉल टीम ने खेल महाकुंभ में लगातार दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अब टीम का मुकाबला पानीपत से होगा। खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।
नारनौल। जिले की वॉलीबॉल टीम ने खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करते दो मैचों में जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में जिले की टीम का मुकाबला पानीपत की टीम से होगा।
विज्ञापन
वॉलीबॉल टीम का पहला मुकाबला मेवात की टीम से था। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। प्री क्वार्टर फाइनल में जिले की टीम का मुकाबला दादरी की टीम से हुआ, रोमांचक मुकाबले में टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। जिले की वॉलीबॉल टीम पदक की प्रबल दावेदार है और लगातार जीत के साथ खिलाडियों में भी उत्साह बना हुआ है।
लगातार दो मैचों में जीत से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आगामी मैचों में भी इसी लय को बनाए रखेंगे। सभी खिलाड़ी टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।-जयदीप, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
लक्ष्य है कि प्रथम सेट में बढ़त बनाई जाए ताकि विपक्षी टीम पर दबाव बना रहे। क्वार्टर फाइनल में पानीपत की टीम से मुकाबला है और हम सभी खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।-प्रियांशु, वॉलीबॉल खिलाड़ी
दादरी की टीम के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। लगातार जीत से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में वृद्धी हुई है। उम्मीद है आगामी मैच भी जीत कर टीम जिले के लिए पदक जीतेगी।-मनोज कुमार, वॉलीबॉल कोच