फोटाे संख्या:67- नगर पालिका कार्यालय में सीएम विंडों केसों की बारे में अधिकारियों को निर्देश
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में बुधवार को जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पांच सालों से पेंडिंग सीएम विंडो केसों की जानकारी ली। साथ ही 125 पेंडिंग सीएम विंडों केसों पर सुनवाई की गई।
इनमें से 50 लोगों को सीएम विंडों के समाधान को लेकर बुलाया गया। इनमें से 20 लोग की सीएम विंडों के समाधान के पहुंचे। उनकी समस्या को सुनते ही मौके पर ही सचिव, एमई व जेई को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। बाकि बचे केसों पर अगले सप्ताह वे खुद आकर जांच करेंगे।
इन केसों में सड़क निर्माण, नाली, प्रोपर्टी सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप व पार्षद मौजूद रहे।
पार्षदों, प्रधान व अधिकारियों की ली बैठक
जिला नगर आयुक्त ने पार्षदों, प्रधान व अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों पर समीक्षा ली गई। बैठक के दौरान पार्षद राजेश सैनी ने नगर पालिका की करीब 300 एकड़ पर जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा को हटाकर वहां परियोजनाओं को उतारने के बारे में कहा गया। इसके अलावा बेसहारा गोवंशों, सड़क निर्माण में तेजी लाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।