फोटो 12 बच्चों से बातचीत करते नरेंद्र सूरा व साथ में सीजेएम नीलम कुमारी। कोर्ट
- फोटो : 1
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने बुधवार को खरखड़ी मोहल्ला स्थित अंध विद्यालय का दौरा किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी भी मौजूद थी। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने कहा कि इन बच्चों का आत्मविश्वास और सीखने की ललक हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमें यह समझने की जरूरत है कि इन्हें सहानुभूति की नहीं, बल्कि समान अवसरों और हमारे सहयोग की आवश्यकता है। इस मौके पर छात्राओं को खाद्य सामग्री भी वितरित की। संवाद