फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला भाजपा ने बजट प्रचार के लिए बनाई बजट टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में आगामी बजट के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए जिला टोली का गठन किया है। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के नेत्तृत्व में भाजपा ने राकेश यादव, ललित तंवर, नरेश शर्मा, नरेंद्र टिंकू, मनोज मोदी और करमपाल यादव को जिला बजट टोली में नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इनका मुख्य कार्य जिले के विभिन्न इलाकों में बजट की विशेषताओं और लाभों को लोगों तक पहुंचाना है। इन नई नियुक्तियों के माध्यम से भाजपा ने यह सुनिश्चित किया है कि बजट की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचे।
इसके तहत गांवों में चौपाल सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जहां ग्रामीणों को बजट के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही युवा सम्मेलनों, महिला सम्मेलनों, किसान सम्मेलनों, श्रमिक सम्मेलनों, व्यापारिक सम्मेलनों और अन्य गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट, हर वर्ग के लिए लाभकारी और समावेशी है। इसमें किसानों के लिए विशेष प्रोत्साहन, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं, और छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए आर्थिक सहायता शामिल है।
डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भाजपा की यह ज़िला बजट टोली जन-जन तक सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगी, ताकि प्रत्येक नागरिक यह समझ सके कि यह बजट उसके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव लाएगा।
विज्ञापन

इस पहल से लोगों को सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने अधिकारों और सुविधाओं का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें