फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला बार एसोसिएशन ने रखा एक दिन का वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
फोटो 10 न्यायालय में वकीलों की खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की अपील पर प्रदेश की सभी जिला बार एसोसिएशन ने एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा गया। इस दौरान जिले के सभी अधिवक्ताओं ने अदालत से जुड़े सभी कामों को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में अधिवक्ताओं की अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आई। साथ ही उनकी मांग पूरी न होने की दशा में वर्क सस्पेंड को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई जा रही थी।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को जिला बार एसोसिएशन को एक नोटिस लैटर बार एसोसिएशन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तरफ से प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

इसमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की चली आ रही मांग स्वरूप अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा दर्ज एफआईआर केवल लीपापोती करने के लिए दर्ज की गई थी।
प्रधान ने बताया कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की तरफ से वीरवार को प्रदेश की सभी जिला बार एसोसिएशन व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने अदालतों में कार्य स्थगन रखने की अपील की गई थी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विचार विमर्श करने के लिए जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा एक आपात बैठक की गई। जिसमें विचार विमर्श करने के बाद सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त अपील अधिवक्ताओं के हित में है। जिसके चलते वीरवार को जिला बार एसोसिएशन ने अदालतों में कार्य स्थगन रखा।
वर्जन:
दोपहर एक बजे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें एसोसिएशन की जायज मांग को मानते हुए थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उक्त मामले में अब जांच नए सिरे से करवाई जाएगी। -संतोख सिंह यादव, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें