फोटो नंबर- 31भात रस्म के दौरान धर्म भाई को तिलक लगाती चित्रा। स्रोत- ग्रामीण
नारनौल। गांव बलाहा कला निवासी पूर्व एनएसजी कमांडो और दिल्ली पुलिस में कार्यरत महताब सिंह ने धर्म बहन चित्रा के परिवार में शादी के दौरान भात भरा जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कलाखरी गांव निवासी उनकी धर्म बहन चित्रा के भाई सुरेंद्र सिंह का वर्ष 2006 में निधन हो गया था। भाई के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन ऐसे मुश्किल समय में महताब सिंह ने परिवार का साथ निभाते हुए भाई का पूरा फर्ज अदा किया। महताब सिंह ने कहा कि यह उनके गांव की बेटी है और परमात्मा ने उन्हें भाई का फर्ज निभाने का अवसर दिया है।