फोटो संख्या:54- सिसोठ माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा लेकर पहुंची महिलाएं--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नवरात्र के छठे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी पर ध्वजा चढ़ाई।
पुलिस कॉलोनी, रिवासा पुल से नीलम, अमित ग्रूप, गांव सिसोठ से पूजा, दीपक ग्रुप एवं सुशील ग्रुप की महिलाओं का अलग-अलग जत्था माता रानी की जय जयकार लगाते हुए मंदिर पहुंचा। मंदिर में पूजा कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन भक्त मां कात्यायनी का आराधना करते हैं।
मां कात्यायनी जीवन को सफल और शरीर को निरोग होने का वरदान देती हैं। इस दिन लोग माता से लोग अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मांगते हैं। कमेटी के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल यादव एवं कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि माता भूरा भवानी मंदिर में सुबह-शाम माता की आरती होती है और प्रतिदिन सुबह 9 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन किया जाता है।