फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता की जयकार करतीं श्रद्धालु माता भूरा भवानी मंदिर पहुंचीं

Thu, 03 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- सिसोठ माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा लेकर पहुंची महिलाएं--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र के छठे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी पर ध्वजा चढ़ाई।
विज्ञापन

पुलिस कॉलोनी, रिवासा पुल से नीलम, अमित ग्रूप, गांव सिसोठ से पूजा, दीपक ग्रुप एवं सुशील ग्रुप की महिलाओं का अलग-अलग जत्था माता रानी की जय जयकार लगाते हुए मंदिर पहुंचा। मंदिर में पूजा कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन भक्त मां कात्यायनी का आराधना करते हैं।
विज्ञापन

मां कात्यायनी जीवन को सफल और शरीर को निरोग होने का वरदान देती हैं। इस दिन लोग माता से लोग अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मांगते हैं। कमेटी के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल यादव एवं कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि माता भूरा भवानी मंदिर में सुबह-शाम माता की आरती होती है और प्रतिदिन सुबह 9 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें