फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड में चौपाइयों से झूम उठे बालाजी के सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रामलीला परिषद् प्रांगण में शनिवार शाम को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। लगभग दो घंटे चले सुंदरकांड के पाठ में राजेश सैनी, दलीप गोस्वामी,सतीश श्रवण ने सुंदर सुंदर भजनों के साथ बालाजी की महिमा का गुणगान किया। रामलीला परिषद् के वरिष्ठ कलाकार चेतन प्रकाश गौड़, घीसा राम सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति को जीवन में परिणम भी मिलते है। सुंदरकांड के पाठ के माध्यम से हनुमानजी का लंका प्रस्थान लंका दहन व लंका से वापसी तक का सुंदर वर्णन किया जाता है। सुंदरकांड के पाठ के दौरान सतीश श्रवण, दलीप गोस्वामी, सुनील मांदीवाल, रामभक्त ने सुंदर चौपाइयां गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें