कनीना। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिले के यातायात प्रबंधक और सभी थाना प्रबंधकों को पूरे माह प्रतिदिन सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी श्रृंखला में आदेशों की अनुपालना करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत सड़क से गुजरने वाले वाहनों, विशेषकर भारी वाहनों, लोडिंग व्हीकल्स, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप गाड़ियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। संवाद