फोटो संख्या:67 सतनाली स्थित महाविद्यालय में पोस्टर दिखाती छात्राएं व मौजूद प्रोफेसर। विज्ञप्त
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय पर आयोजित जागरूक कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के पहलुओं पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. कमला यादव ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने व समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।डॉ. जरनेल सिंह एवं डॉ. रेखा शेखावत ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. आशीष, डॉ. नीलम, डॉ. सुमन, डॉ. विपिन, डॉ. ऋतु , संजय कुमार, डॉ. हरिओम एवं डॉ. प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।