नारनौल। शहर निवासी कुमारी नेहा शर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस में आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए चयन होने पर जिला गौड़ ब्राह्मण सभा ने खुशी व्यक्त की है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह सम्मेलन 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक फ्रांस में आयोजित होगा। नेहा की इस सफलता पर गौड़ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता सहित कई शुभकामना दी है।