फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की फसल में लगी आग, पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव नांगल नुनिया के खेत में रखी सरसों की फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नांगल नुनिया निवासी लालचंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेत में सरसों की कटाई कर ढेर लगाकर रखा हुआ था। 25 मार्च की शाम गांव से फोन आया कि उनकी सरसों में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचने पर पूरी फसल जल चुकी थी। शिकायतकर्ता ने पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों पर आग लगाने का संदेह जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें