फोटो 07: अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम। स्रोत: विभाग
नारनौल। विशेष जल संरक्षण अभियान के तहत गांव बास खुडाना में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बास खुड़ाना के सरपंच रत्न लाल, जूनियर इंजीनियर सोमबीर व बीआरसी अनीता भाटी के नेतृत्व में अभियान चलाकर 13 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। सरपंच रत्न लाल ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होने के बावजूद कई क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने कहा कि जिले की 343 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समितियां कार्यरत हैं। संवाद