फोटो 05 सेजल को सम्मनित करती प्राचार्य, स्टाफ व विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा सेजल के नीट में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता मंजू बाला यादव ने बताया कि सेजल ने मेडिकल की नीट परीक्षा परिणाम में 657 अंक लेकर 99.9477 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक सामान्य श्रेणी 1010 प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। संवाद