फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिछले साल की तुलना में हमाम भट्ठी की मांग बढ़ी

Fri, 05 Dec 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- रेलवे रोड पर ​स्थित दुकान में रखी हमाम एलीमेंट--- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में हमाम भट्ठी की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में हमाम से जुड़े उपकरणों की बिक्री काफी बढ़ी है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान नीचे जा रहा है, ग्राहक बेहतर क्वालिटी और ज्यादा टिकाऊ हमाम भट्ठी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसकी दिसंबर के मध्य में मांग बढ़ती है लेकिन इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही अच्छी बिक्री हो रही है।
घर से निकलने वाले सूखे ईंधन जैसे सूखे पत्ते, लकड़ी के छोटे टुकड़े, कागज और अन्य बायो-वेस्ट का उपयोग करके पानी गर्म करने का चलन फिर से लोकप्रिय हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में यह तरीका पहले से अपनाया जाता रहा है लेकिन अब शहर के कई परिवार भी इसे किफायती विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली के बढ़ते बिलों और महंगे इलेक्ट्रिक उपकरणों के चलते लोग हमाम के देसी सेटअप को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सर्दी के सीजन में 200 से 250 हमाम भट्ठी बिक जाते है। दुकानों पर 30, 35, 40 व 55 लीटर के हमाम भट्ठी मिल रहे है। शहर में करीब हमाम भट्ठी की करीब 10 दुकानें है।
बॉ़क्स
बढ़ती मांग के कारण उन्हें अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है। ठंड के अनुमान को देखते हुए पहले ही अधिक मात्रा में हमाम भट्ठी और संबंधित सामान स्टॉक में रख लिया है, ताकि आने वाले दिनों में होने वाली बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।-हसंराज बंसल, दुकानदार
बॉ़क्स
इस साल ठंड का असर पहले से अधिक महसूस हो रहा है। ऐसे में घरों में नहाने, कपड़े धोने और अन्य उपयोगों के लिए गर्म पानी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। हमाम भट्ठी सूखे ईंधन आधारित सेटअप की बिक्री अच्छी हो रही है।-मनोज सिंगला, दुकानदार

फोटो संख्या:80- रेलवे रोड पर स्थित दुकान में रखी हमाम एलीमेंट--- संवाद

फोटो संख्या:80- रेलवे रोड पर स्थित दुकान में रखी हमाम एलीमेंट--- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें