फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक-एक लाख रुपये की तीन कुश्तियों का नहीं निकला कोई निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मूसनोता में वीरवार को बाबा ठाडेश्वर नाथ मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें 51 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की कुश्ती करवाई गई। एक लाख रुपये की तीन कुश्तियां करवाई गई लेकिन तीनों ही बराबरी पर रही। मेला कमेटी की ओर से पहलवानों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन

गां मूसनोता में वीरवार को बाबा ठाडेश्वर नाथ मेेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुुओं ने बाबा के आश्रम पर मत्था टेक कर मन्नते मांगी। वहीं मेला कमेटी की ओर से दंगल भी करवाया गया। जिसमें 11 हजार रुपये की दस कुश्ती व 21 हजार रुपये 7 कुश्ती 31 हजार रुपये की 5 व एक लाख् रुपये की तीन कुश्ती करवाई गई।
एक लाख की पहली कुश्ती भारत केसरी बिक्रम पहलवान व अजय सोहना के बीच हुई, दूसरी कुश्ती सजंय पहलवान व मंजीत खत्री के बीच व तीसरी कुश्ती उमेश व कमलजीत के बीच हुई। तीनों ही कुश्तियों का कोई निर्णय नहीं हो पाया। बराबर रहे पहलवानों को मेला कमेटी ने 50-50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया । मेले में रेफरी की भूमिका राकेश पहलवान पूर्व राजस्थान केसरी व पुष्कर पहलवान व रामसिंह ने निभाई । इस दौरान वार्ड 18 से जिला पार्षद श्याम चंदेला ने बताया कि पहलवान को हार जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए। हमेशा जीत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना चाहिए ताकि दूसरे छोटे पहलवान भी उनका अनुसरण करें । इस अवसर पर मेला कमेटी की तरफ कृष्ण कुमार सरपंच मूसनोता, गिरधारी,बाबूलाल, महेंद महाश्य, डॉ. राजेश, रामेश्वर पहलवान, बंसत पहलवान,कमल सिंह,फूलसिंह, कृष्ण कुमार सैन, रामसिंह, धर्मपाल, गुडदयाल, अश्वनी, हीरालाल डीडी, डॉ. अमर सिंह, प्रकाश सेक्रटी स्लामपुरा व हंसराज पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें