फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महरमपुर खेल नर्सरी की बेटियां रच रहीं कामयाबी की नई इबारत

विज्ञापन
फोटो 15 तनु - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। गांव महरमपुर में संचालित महिला खेल नर्सरी की खिलाड़ी लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं। वर्ष 2021 में शुरू हुई इस नर्सरी में फिलहाल 48 खिलाड़ी वॉलीबॉल सीख रही हैं। अंतर खेल नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महरमपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में टीम चैंपियन बनी जबकि अंडर-14 वर्ग में टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

कोच संतराम व नरेश ढिल्लो ने बताया कि गत वर्ष भी नर्सरी की खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते। खेल महाकुंभ में नर्सरी की 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 5 खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ था।
कोच के अनुसार सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रही हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी ये बेटियां पदक जीतकर गांव और जिले का गौरव बढ़ाएंगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह खेल नर्सरी मिसाल बन रही है।
विज्ञापन


बॉक्स:
नर्सरी में सुबह शाम तीन तीन घंटे का नियमित अभ्यास कर रही हूं। कोच सर के मार्गदर्शन में मेरा खेल लगातार बेहतर हो रहा है। -तनु, खिलाड़ी, अंडर-14
बॉक्स:
कोच सर दोनों समय अभ्यास करवा रहे हैं और उन्हीं की मेहनत व मार्गदर्शन के बल पर हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रही।-हिमांशी, खिलाड़ी, अंडर-14
विज्ञापन

बॉक्स:
नियमित ट्रेनिंग व तकनीक पर ज्यादा फोकस कर रही हूं। सुबह शाम 3-3 घंटे की प्नैक्टिस के कारण ही हमारी टीम पहले स्थान पर रही।-सुधा, खिलाड़ी, अंडर-19
बॉक्स:
कोच सर के मार्गदर्शन में अच्छे से अभ्यास कर रही हूं और आगामी प्रतियोगिता में और बेहतर करने का प्रयास जारी है।
-निशा, खिलाड़ी, अंडर- 19

फोटो 15 तनु- फोटो : 1

फोटो 15 तनु- फोटो : 1

फोटो 15 तनु- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें