फोटो नंबर- 04जरूरतमंद कन्या को दिए जाने वाले सामान के साथ संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : kathua
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप द्वारा गरीब सुकन्या विवाह की मुहिम के तहत रविवार को एक जरूरत मंद परिवार की बेटी का कन्यादान किया गया। कन्यादान की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने की। मुख्य अतिथि विजय रहीश रहे। मनीष गोगिया ने बताया कि संस्था सदस्यों के सहयोग से गरीब कन्या की शादी में घरेलु प्रयोग में आने वाला सामान मिक्सी, बर्तन सेट,अटैची, ट्रे सेट, थर्मस, प्रेस लहंगा चोली, पंखा,लेडीज पर्स और 501 रुपये कन्यादान स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर हिमांशु संघी,रामकिशन जैन ,प्रदीप एडीओ और मनीष गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।